पीडीडीयू नगर। नगर पालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को जनपद स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी जिले से 27, चंदौली से 76, मिर्जापुर से छह और सोनभद्र से दो बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह प्राचार्य डायट सकलडीहा कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इनमें से वाराणसी से शाश्वत सिंह, आर्यन मिश्रा व शिवांग का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसके अलावा चंदौली से अभय कुशवाहा, सोनू गुप्ता, शशांक कुमार व कुमारी प्रीति, मिर्जापुर से प्रदीप कुमार मौर्या और सोनभद्र से अर्पिता सोंधिया भी चयनित हुए। चयनित सभी नन्हे वैज्ञानिक अपने नवाचारी मॉडलों का प्रदेश स्तर पर प्रदर्शित करेंगे।मंच संचालन राजकीय हाई स्कूल सोनवार के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण मुरारी सिंह ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. मुकेश कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल गायघाट उपस्थित रहे।