नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बुधवार की शाम एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। बुधवार की शाम एक ट्रक पशु आहार लादकर चंदौली की ओर तेज गति से जा रहा था। महेवा गांव के समीप ट्रक पहुंचा ही था कि अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक व खलासी को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला। दोनों सुरक्षित हैं।