फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। क्षेत्र के चनाहटा गांव में शुक्रवार की शाम बिजली के शार्ट सर्किट से एक रिहायशी घर में आग लग गई। इससे घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू किया।
विज्ञापन

गांव निवासी बैजनाथ यादव (60) के घर के सदस्य खाना खा रहे थे। उसी समय घर के दूसरे कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग देखकर घर के सदस्य बाहर भाग निकले। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर 100 नंबर पुलिस व फायरकर्मी पहुंच गए। भुक्तभोगी ने बताया कि आग में जलकर घर का सारा सामान राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें