सकलडीहा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बुधवार को ब्लॉक सभागार में कार्यशाला हुई। इस दौरान किसानों को विभिन्न फसलों पर मिलने वाले बीमा के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर बीमा का लाभ दिलाने के लिये दर्जनों किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया गया।
आपदा के दौरान किसानों के बर्बाद होने वाली फसल का कई गुना लाभ दिलाने के लिये केंद्र सरकार ने पहल शुरू की है। इसके तहत गेहूं पर 39 हजार 216, चना पर 38 हजार 765, मटर पर 37 हजार 523, मसूर पर 27 हजार 170 और आलू पर 73 हजार 750 प्रति हेक्टयर की दर से बीमा लाभ मिलने की जानकारी दी गई। अंत में किसानों को बीमा लाभ के लिए 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने के लिये फार्म दिया गया। इस बाबत कृषि उपसंभाग प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नियमानुसार पंजीयन कराने वाले किसानों को रबी और खरीफ की फसल पर लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद कुमार, मनोज यादव, धरनीधर तिवारी, कमलेश पांडेय, रविशंकर पांडेय, भगवान राम, राजबहादुर सिंह, योगेंद्र पांडेय, शशिकांत मौजूद रहे।