कंदवा। क्षेत्र के सिसौरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को मानव जीवन में शिक्षा व पर्यावरण का महत्व विषयक गोष्ठी सहित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक विजेता व माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के सदस्य डॉ. हरेंद्र कुमार राय व विशिष्ट अतिथि बीईओ बरहनी राकेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा व पर्यावरण का बहुत बड़ा महत्व है। हमें इसे सुरक्षित रखना चाहिए। परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों से कम नहीं है। परिषदीय विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षा को धार देने में लगे हैं। पर्यावरण के संरक्षण से ही मानव समाज का विकास होता है। इसके लिए सभी को अपने जीवनकाल में अधिक पौधे लगाने व उनका संरक्षण करने की जरूरत है। इस दौरान बीते दिनों संकुल स्तर पर हुई बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र रोशन यादव को 50 मीटर दौड़ में द्वितीय, 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद में प्रथम आने पर ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रमेश राय , डॉ. संजय सिंह, डॉ. जयकुमार सिंह, यशवर्धन सिंह, अनिल सिंह, जयगोविंद सिंह, सुरेश सिंह, अरविंद सिंह, बांके सिंह, आलोक सिंह, देवानंद, कमलेश, राम सिंह गहरवार, मनोज, विपिन, प्रमिला, मृत्युंजय सिंह मौजूद रहे।