पीडीडीयू नगर। नगर के हिनौली स्थित सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल में शनिवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत कर मेधा का परिचय दिया। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने सभी का मन मोहा। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि के रूप में आए मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने किया। उन्होंने छात्रों के मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के प्रस्तुत देश दूनियां में व्याप्त समस्याओं और दूर करने के उपायों को प्रदर्शित करते मॉडल को देख कर सराहना की। उन्होंने कहा कि मॉडल में छात्रों की प्रतिभा दिख रही है। इस तरह के आयोजन आवश्यक होते हैं। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य सिस्टर बीना ने की।