चकिया। विकास खंड के बुढ़वल गांव में स्थिति डालिम्स सनबीम स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘‘जील-2018‘‘ का आयोजन गुरुवार की देर शाम स्कूल परिसर में किया गया। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अभिनव प्रस्तुति की। वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि चकिया की सिविल जज जूनियर डिवीजन नम्रता सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट आलोक सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती तथा गणेश की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, बांग्ला डांस, स्कूल चले हम, राजस्थानी डांस, हिन्दी कामेडी, बार्बी डांस, स्पेनिश डांस, इंग्लिश सांग, पैट्रियाटिक डांस की अभिनव प्रस्तुति करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ के कमांडेंट आलोक सिंह ने कहा कि विद्यालय परिसर के पास ही सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में रोजगार तथा शिक्षा के नए अवसर लोगों को प्राप्त होंगे। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. वीपी सिंह, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी, डॉ. विकास प्रताप सिंह, डॉ. विवेक प्रताप सिंह, डॉ. सुधा सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख बच्चन सिंह, ब्लाक प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभात पटेल, सतीश सिंह, सुनील सिंह, शैलेन्द्र केशरी, सुशील जायसवाल, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, माधुरी श्रीवास्तव, सरिता जायसवाल, संजय जायसवाल मौजूद रहे। संचालन विद्यालय के बच्चों ने किया।