फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से चुनाव मैदान में आने का संकेत दे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पालिटेक्निक कालेज में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय काफी मुखर एवं उत्साहित थे। अपने संबोधन में विजन और विकास को बार-बार दोहरा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अवसर मिला तो अपने संसदीय क्षेत्र को देश का सबसे विकसित संसदीय क्षेत्र बनाएंगे। राजनीति के जानकारों का कहना है कि इससे तो एक बात साफ है कि डॉ. पांडेय फिर से लोकसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में हैं। वहीं उनके इस संबोधन से ऐसे लोगों को भी तगड़ा झटका लगा है जिन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए राजनीतिक बिसात बिछाना शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्रनाथ पांडेय ने यह दावा किया कि उन्हें 2019 के बाद संसद में पहुंचने का मौका मिला तो वह महाराष्ट्र के बारामती संसदीय क्षेत्र जो कि देश का सबसे विकसित संसदीय क्षेत्र है, उससे भी ज्यादा विकास के कार्य अपने संसदीय क्षेत्र में करेंगे। कहा कि अभी तक उनके द्वारा संसदीय क्षेत्र में कई बड़े कार्य और परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। जो अब धरातल पर दिख भी रहा है। कहा कि जिले में अभी विकास के बहुत कार्य होने बाकी है, जो एक कार्यकाल में पूरा होना असंभव है। जानकारों का यह भी कहना है कि डॉ. पांडेय ने मंच के माध्यम से ऐसा बोलकर मन टटोलने की भी कोशिश की है। वहीं उनके इस संबोधन से उन लोगों को भी झटका लगा है जिन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी का अरमान पाले बैठे थे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के दावे के बाद उनके समर्थकों में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें