चंदौली। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से दो नवंबर को पालीटेक्निक कालेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान हैवल्स इंडिया एवं पार्लेजी बिस्किट जैसी दिग्गज कंपनियां युवाओं को नौकरी के लिए चुनेंगी। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल से स्नातक तथा डिप्लोमा व आईटीआई की तकनीकी योग्यता रखने वाले युवक-युवतियां हिस्सा ले सकते हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रेाजगार सहायता अधिकारी शिव ललित सिंह ने बताया कि पालीटेक्निक में आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है। सभी अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक मूल अंकपत्रों, प्रमाण-पत्रों व बायोडाटा के साथ-साथ चार नवीनतम फोटो के साथ मेला स्थल पर सुबह नौ बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।
चंदौली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई की ओर से दो नंवबर को कलेक्ट्रेट पर दोपहर में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। यह जानकारी महामंत्री आरके यादव ने दी है।