फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरपुर में ग्रामीणों ने लाइनमैन को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। सिकंदरपुर बाजार में ताजिये के जुलूस को निकालने के लिए कई स्थानों पर विद्युत तार हटाने के चलते विद्युत पोल झुक जाने से जागेश्वरनाथ उपकेंद्र से जुड़े सिकंदरपुर फीडर के बाजार सहित अनेक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे नाराज ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति आरंभ करने के लिए तार ठीक करने गए लाइनमैन लालता प्रसाद को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर लाईनमैन को मुक्त कराया। इसके बाद बिजली कर्मियों ने दिन भर प्रयास कर पोल को तार से जोड़ा और बिजली आपूर्ति शुरू हुई। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सिकंदरपुर बाजार में ताजिया निकालने के लिए प्रशासन ने दो पोल के बीच तार हटवा दिया। इससे गांव की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार को दिन में 12 बजे से बंद हो गई। ताजिया निकल जाने के बाद जब विद्युत आपूर्ति आरंभ की गई तो तार नीचे झुलने लगे। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अवर अभियंता प्रमोद कुमार से की। इसके बाद अवर अभियंता ने पूरे सिकंदरपुर फीडर की लाइन बंद करा दी। इससे सिकंदरपुर सहित चार दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार की सुबह जब लाइन की पड़ताल करने लाइनमैन लालता प्रसाद सिकंदरपुर पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर लाइनमैन को मुक्त कराया। बिजली आपूर्ति ठीक करने के लिए बिजली विभाग के कर्मियों को बुलवाया। मौके पर गए बिजलीकर्मी रविन्द्र नाथ दूबे, प्रमोद कुमार, जंगली सोनकर, लालू, लालता प्रसाद, अख्तर अली, सुरेश ने दिन भर मेहनत कर तारों को ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें