फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने फूंका आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने शनिवार को आतंकवाद के विरोध में नगर के जीटी रोड पर काली मंदिर के समीप आतंकवाद का पुतला दहन किया। इसके पूर्व पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भारत सरकार के पाकिस्तान को भारतीय सैनिकों की हत्या किए जाने का मुंहतोड़ जवाब देेने की मांग की।
विज्ञापन

इसके पूर्व मोर्चा के सदस्यों ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का पुतला तैयार कर नगर के जीटी रोड स्थित सुभाष पार्क के समीप एकत्र हुए। यहां से पुतला लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। जुलूस दोपहर में डेढ़ बजे रेलवे स्टेशन गेट के समीप काली मंदिर के सामने पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान सरकार आतंकियों के संगठन और वहां के सेना के हाथों की कठपुतली बन गई है। इसी वजह से वह आतंकवाद पर काबू नहीं पा रही है। कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। इस मौके पर विश्व के अन्य देशों से भी पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कर कार्रवाई की मांग की। पुतला दहन और जुलूस में सुधीर, राकेश कन्नौजिया, सुनील चौहान, संजय गुप्ता, गोपी गुप्ता, जय सिंह चौहान, विशाल वर्मा, विनोद चौहान, शिवम केशरी, पिंटू चौहान, मयंक सेठ, उमेश पासवान, मनीष, रोशन, राजा, बुल्लू, आनंद मौर्य, मुन्ना पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें