फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखबर स्वास्थ्य विभाग, तेजी से फैल रही बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बाढ़ और बारिश की वजह से जिले में डायरिया और संक्रामक बीमारियां पांव पसारने लगी हैं। चकिया में डायरिया से एक की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को नौगढ़ में भी डायरिया फैल गया। बावजूद इसके स्वास्थ्य महकमा बेखबर है और अब तक बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हो सके। जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का टोटा है। बीमारी से बचने के लिए सुविधाएं नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए न तो चूने का छिड़काव किया जा रहा है और न ही दवाइयां ही बांटी जा रही हैं। इससे लोगों में काफी नाराजगी है। पिछले दिनों चकिया में फैले डायरिया से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब इसके बाद नौगढ़ में भी एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए हैं।
विज्ञापन

नौगढ़ संवाददाता के अनुसार विकास खंड के ग्राम रिसिया के दलित बस्ती में डायरिया फैलने से शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। इसमें चार लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव के दलित बस्ती में रीना (18), महक (17), गीता (28), सुमन (8), शीला (25), मीरा (24), गुड़िया (26), ऋषि (15), सीमा (19), राधेश्याम (54), शर्मीली (18), शालिनी (19), रीना (19), गुड्डी (15), राधेश्याम (55), को उल्टी दस्त की शिकायत पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य नौगढ़ में भर्ती कराया गया। वहां ऋषि, सीमा, शालिनी, मीरा और गुड्डी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने चकिया के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अवधेश पटेल गांव में परीक्षण के बाद दवाइयों का वितरण किया और ओआरएस का घोल पीने की सलाह दी। दवाइयां बांटी और पानी उबालकर पीने की सीख दी। पूर्व ग्राम प्रधान अमरनाथ पासवान ने बताया बस्ती में काफी लोग बीमार हैड्ड। इसके बाद सुबह चिकित्सकों की टीम बस्ती पहुंचकर हालचाल लिया।
विज्ञापन

कोट..
प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की गई है। निर्देश दिए गए हैं कि गांव-गांव जाकर दवाइयों का वितरण, ग्रामीणों को सलाह और चूने के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डॉ. पीके मिश्रा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें