फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालीमहाल से जुलूस निकाला। नगर भ्रमण के बाद जुलूस शास्त्री पार्क पहुंचकर वहां सभा की। पुलिस सभा को समाप्त करा रही थी लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अलीनगर थाने ले गई। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर देर शाम को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। शांस्त्री पार्क में सभा की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने मुगलसराय का नाम बदलकर ऐसे व्यक्ति के नाम पर रखा है जिसका यहां के विकास में कोई योगदान नहीं है। नाम बदलना ही था तो पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर करना चाहिए था। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, डॉ. राम प्रकाश शाह, मधु राय, शाहिद तौसीफ, अकील अहमद बाबू, डॉ. आनंद श्रीवास्तव मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी सुुुुभाष पार्क से जुलूस निकालकर स्टेशन का नाम बदले जाने का विरोध किया। आप कार्यकर्ता जब जुलूस के रूप में फल एवं सब्जी मंडी पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर उन्होंने एसडीएम को बुलाने की मांग की। एसडीएम को पत्रक सौंपकर जुलूस समाप्त किया। इस मौके पर संजीव सिंह, संतोष कुमार पाठक, प्रदीप मिश्रा, चंदन कनौजिया, डॉ. दयाराम मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री जन्म स्थली पर रखा उपवास
पीडीडीयू नगर। रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला महामंत्री अभिषेक नारायण के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली पर सदस्यों ने उपवास रखा और धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री के नाम से नहीं किया जाना अन्याय है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जन्मस्थली सेवा न्यास के संघर्षों एवं मांगों का समर्थन करते हुए उपवास एवं धरना दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार के उक्त निर्णय से न सिर्फ संपूर्ण कायस्थ समाज अपितु पूरे मुगलसराय की जनता आक्रोशित एवं आंदोलित है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शास्त्री जी की उपेक्षा की कठोरतम शब्दों मे निंदा करती हैं। चंदौली के सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय जी ने अपने लोक सभा चुनाव में शास्त्री जी के नाम पर मुगलसराय जंक्शन का नाम परिवर्तित करवाने एवं जन्म स्थली के विकास का वादा किया था लेकिन जीतने के बाद वादाखिलाफी कर गए। इस मौके पर संतोष श्रीवास्तव, बी के सिन्हा, बिरेन्द्र प्रसाद, ज्ञान प्रकाश, विजय सिन्हा, मंगलेश कुमार, पंकज श्रीवास्तव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें