फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल से पुरस्कृत स्काउट गाइडों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। स्थानीय महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में गुरुवार को राज्यपाल से पुरस्कार से सम्मानित स्काउट के छात्रों को सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद राय ने सभी छात्रों में प्रमाण पत्र का वितरण किया। साथ ही छात्रों को सामाजिक कार्यक्रमों में बराबर सहभागिता करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 16 स्काउट और 16 स्काउट गाइडों ने प्रदेश में दसवीं दक्षता प्राप्त किया है। जिसमें नगर के राजीव नगर की अस्मत नाजरीन को पिछले दिनों राज्यपाल राम नाईक ने लखनऊ स्थित राजभवन में सम्मानित किया था। शेष स्काउट और गाइडों का प्रमाण पत्र जनपद में भेज दिया गया था। गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित करके उनमें प्रमाण का वितरण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद राय ने छात्रों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें देशहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने वालों में जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज की अस्मत नाजरिन, कालिंदी सिंह, नगमा व कोमल रावत, सकलडीहा कालेज की अंशू राय, गुंजा तथा अशोक इंटर कालेज बबुरी के ज्ञान प्रकाश, सौरभ कुमार, आकाश कुमार, वीरेंद्र प्रताप स्नेही, पंकज को डीआईओएस ने सम्मानित किया। इस मौके पर जिला स्काउट कमिश्नर डा. रामचंद्र शुल्क, सत्यमूर्ति ओझा, अंजू, ब्रजेश सिंह, सैयद अली अंसारी, अमरेश सिंह उपस्थित रहे। संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें