चकिया। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के लिए जमीन देने वाले किसानों ने मुआवजा मिलने तक तहसीलदार फूलचंद यादव का स्थानांतरण रोकने की मांग की है। किसानों ने इसके लिए गुरुवार को उपजिलाधिकारी दीप्तिदेव यादव को ज्ञापन सौंपा।
यूनियन से जुड़े किसानों का कहना है कि सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के लिए जमीन के अधिग्रहण के लिए तहसीलदार ने अथक प्रयास किया था। जिससे किसानों का विश्वास तहसीलदार से जुड़ा हुआ है। किसानों ने कहा कि जमीन देने वाले किसानों की मुआवजा राशि सरकार की ओर से जिला प्रशासन के यहां आ चुकी है। इसलिए मुआवजा मिलने तक तहसीलदार फूलचंद यादव का स्थानांतरण रोका जाना आवश्यक है ताकि किसानों को न्यायपूर्ण मुआवजा मिल सके।
ज्ञापन देने वालो में भाकियू के तहसील अध्यक्ष विरेन्द्र पाल, रोहित सिंह, अमित सिंह, सालिक यादव, इन्द्रदेव प्रसाद, विभूतिनारायण सिंह, रामजी, नरेन्द्र तिवारी, विजय सिंह, नामवर यादव, रामनिहाल, लोकनाथ सिंह, काशीनाथ सिंह, रामनरेश मौजूद रहे।