मुगलसराय। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक योग प्रशिक्षण शिविर का ग्रुप कमांडर वाराणसी ए बीएचयू के ब्रिगेडियर प्रवीण वारिक और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल के श्रीनिवास ने निरीक्षण किया। इस दौरान शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक है।
एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज में 13 से 22 जून तक वार्षिक योग प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर में वाराणसी, चंदौली, सकलडीहा, गहमर, मुगलसराय सहित अन्य स्थानों के 500 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कर्नल टीएस कैरोन व सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले ने पुष्प गुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर से ब्रिगेडियर प्रवीर का स्वागत किया। कमांडर ने कैंप की पूरी व्यवस्था व कार्य विधि का निरीक्षण किया। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रवीर वारिक ने कहा कि योग का मतलब होता है आत्मा का सार्वभौमिक चेतना से मिलन। योग हजारों साल से भी अधिक समय से अपनाया जा रहा है। व्यस्त, तनावपूर्ण और अनियमित दिनचर्या में इसके सकारात्मक प्रभाव। इस मौके पर मेजर अमरेन्द्र सिंह, लेफ्टिनेंट रामभुवन, विजय यादव, सूबेदार केशर सिंह, नित्यानंद सिंह, संजीव सिंह, हवलदार राकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।