फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी खेती की नवीन तकनीकों की जानकारी

विज्ञापन
प्रदर्शनी
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में संचालित तीन दिवसीय लोक कल्याण मेला का गुरुवार को समापन हो गया। आखिरी दिन कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उन्नतशील खेती की नवीन तकनीकों की जानकारी दी। ताकि किसानों की आय दोगुनी की जा सके।
कृषि उप निदेशक आरके सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कटिबद्ध है। किसानों को फूल, अरहर, हल्दी की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। जिससे कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का सरकार का सपना साकार हो सके। उन्होंने मेला में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ब्लाक टेक्निकल मैनेजर को निर्देशित किया कि कृषकों को कम लागत में ज्यादा लाभ पाने तरीकों को बताएं और उन्हें प्रेरित भी करेे। बताया कि कृषि विभाग की ओर से जैविक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करने के बाबत किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान भाई जैविक खाद का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर भूमि को ताकतवर बनाने के साथ कम लागत में अच्छा मुनाफा पा सकते हैं। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती, जिला सेवा योजन अधिकारी शिव ललित सिंह, सूचना अधिकारी विपिन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें