फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल है एनएच-24

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्दवा। चंदौली और गाजीपुर को जोड़ने वाले एनएच-24 बदहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते अब सड़क पर चलना कठिन हो गया है। इससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं इससे लोगों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन

पूर्वांचल के सर्वाधिक व्यस्तम राजमार्गों में शुमार सैयदराजा.जमानिया.गाजीपुर राजमार्ग पर बिहार से लेकर गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, मऊ, आजगमढ़ तक वाहन जाते हैं। हालत यह है कि बरुइन मोड़ से लेकर तलासपुर मोड़ और कंजेहरा से बरहनी-सैयदराजा तक करीब 25 किमी तक यह मार्ग मार्ग काफी बदहाल है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। गिरकर लोग चुटहिल होते हैं और वाहन फंस जाते हैं। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क पर गिट्टी उखड़ने और गड्ढा होने से उड़ रही धूल-गुबार से आसपास के गांवों में रहने वाले और मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों का आवागमन होता है। खराब मार्ग के चलते विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के सुनील सिंहए रमेश राय, शिवमूरत सिंह, दिनेश सिंह, महेंद्र यादव, नीरज सिंह, रविकांत पांडेय ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मार्ग की मरम्मत कराई जाए। चेताया कि यदि सड़क मरम्म्त नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें