कंदवा। राजस्व निरीक्षक अरंगी अमरनाथ लाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने रविवार को पुलिस बल की मौजूदगी में बरहनी विकास खंड के असना गांव में जच्चा बच्चा केन्द्र की पैमाइश की। इसके बाद इसका सीमांकन किया गया। इस दौरान कुछ लोगों के अतिक्रमण को हटवाया गया तो कुछ लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी । इस पर लोगों ने टीम से कुछ मोहलत मांगा।
असना गांव में आराजी नम्बर 402 पर बने जच्चा बच्चा केंद्र की खाली जमीन पर कुछ लोगों ने झोपड़ी लगा कर अवैध ढंग से कब्जा कर लिया था। जिस पर गांव के कुछ लोगों ने तहसील दिवस में शिकायत की थी ।जिस पर जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था । इस पर तहसील प्रशासन की टीम रविवार को राजस्व निरीक्षक अरंगी अमरनाथ लाल के नेतृत्व में असना गांव में पहुंची। इस दौरान कंदवा थाने से आए पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में जच्चा बच्चा केंद्र के जमीन की पैमाइश हल्का लेखपाल और टीम के अन्य सदस्यों से कराया। इसके पश्चात जच्चा बच्चा केंद्र की जमीन का सीमांकन किया। कहा कि जिन लोगों ने भूमि पर कब्जा कर रखा वे जल्दी जल्दी खाली करदें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल मृत्युंजय कुंवर विक्रम , विजय शंकर , अजय प्रजापति , दीपरंजन कुमार , पंचानन त्रिगुण , हाफिज अहमद और कंदवा थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।