फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में वैध मिले सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र

विज्ञापन
पर्चों की जांच
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय /चंदौली। निकाय चुनाव निर्वाचन प्रक्रिया में शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान सभी निकायों के आरओ और एआरओ ने नामांकन कक्षों में प्रत्याशियों की उपस्थिति के बीच नामांकन पत्रों की जांच की। सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। जांच प्रक्रिया के दौरान तहसील परिसर में गहमा-गहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

सदर तहसील भवन में शनिवार को उम्मीदवारों के समक्ष नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शुरू हुआ। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच संबंधित नामांकन कक्ष में हुई जबकि सभागार में चंदौली और सैयदराजा के सदस्य पद के लिए पड़े आवेदनों की जांच की गई। जांच प्रक्रिया सुबह ग्यारह बजे से शुुुरू हो गई। इसके लिए प्रत्याशियों को पहले से ही सूचना दे दी गई थी कि वह जांच के दौरान उपस्थित रहें ताकि पारदर्शिता बनी रहे। चंदौली नगर अध्यक्ष के लिए पड़े नौ और सैयदराजा नगर अध्यक्ष के 13 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र जांच में वैध मिला। चन्दौली नगर पंचायत के 15 वार्डों में सभासद पद के लिए आवेदित 88 आवेदन पत्र सही मिले, इसी तरह सैयदराजा नगर पंचायत के 13 वार्डो में सभासद पद के लिए भरे गए 95 नामांकन पत्र वैध पाए गए। वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका मुगलसराय में अध्यक्ष पद के 11 और सदस्यों हेतु डाले गए 198 आवेदन पत्र जांच में वैध पाए गए। चकिया संवाददाता के अनुसार नगर निकाय चुनाव के नामांकन के बाद शनिवार को नगर पंचातय अध्यक्ष तथा नगर के 12 वार्डों के सदस्य पदों के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच चुनाव अधिकारी उपजिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य तथा जेपी वर्मा की देखरेख में की गई। इसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। एसडीएम के अनुसार अध्यक्ष पद पर कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था और सभी पत्र जांच में वैध पाए गए। वहीं आरओ जेपी वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत के 12 वार्डों के लिए 56 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें