फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्रा ने एक गोल से आजमगढ़ को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। माटीगांव में आयोजित स्व मनीष सिंह स्मृति अंतर जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को चार टीमों के बीच खेला गया। पहला मैंच नौघरा (धानापुर) और मुनारी बाबतपुर बीच हुआ। जिसमें नौघरा ने ट्राई ब्रेकर में मुनारी को चार के मुकाबले पांच गोल से जीत लिया। इस दौरान पूर्व फुटबालर हरबंश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का दूसरा मैंच कुर्रा(बिहार) और आजमगढ़ के बीच खेला गया। मैंच के दौरान दोनो टीमों ने एक दूसरे पर बढ़त बनाने का भरपूर प्रयास किया किंतु सफलता कुर्रा के हाथ लगी। मैंच हाफ के बाद कुर्रा के अफताब ने गेंद को आजमगढ़ के गोल पोस्ट में डालकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। जो अंत तक बरकरार रहा। इस दौरान नवीन सिंह, महीप सिंह, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, राहुल, अमेरिका यादव, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे। रविवार को पहला मैंच माटीगांव जुनीयर बनाम नौघरा और दूसरा रामनगर बनाम माटीगांव तथा कमसार बनाम सोनपा(बिहार) के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें