फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई पर कांग्रेसजनों ने दिया धरना

विज्ञापन
विरोध किया
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय । दिन प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी की बढ़ती कीमतों से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार काली पट्टी बांधकर लाल बहादुर शास्त्री पार्क में धरना दिया। इस दौरान मंहगाई के मुद्दे पर केन्द्र सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बेलगाम होती मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। कहा कि आज पूरा देश महंगाई से कराह रहा है। पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि से दाल, तेल, सब्जियां, चीनी आदि खाद्य सामग्रियां महंगी हो गई हैं। कहा कि रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा सरकार में रोजगार नहीं मिला बल्कि युवाओं के साथ फरेब हुुआ है। वक्ताओं ने कहा कि नई फैक्ट्रिया लगाना कोसो दूर की बात जबकि पुरानी फैक्ट्रियों को बंद कर युवाओं को बेरोजगार बनाने का कार्य किया है भाजपा की सरकार ने। इस दौरान रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, सतपाल सिंह, राकेश सिंह, विजय कुमार गुप्ता, प्रमोद शर्मा, मृत्युंजय शर्मा, कमरूल बारी, राजू चौहान, तेजप्रकाश मलिक, राशिद कमाल, उदय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें