फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के नौडिहा ग्राम पंचायत के कल्याणीचक बस्ती में गुरुवार को शव दफनाने को लेकर एक ही वर्ग के दो पक्षों में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंचे प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शव को दफन कराया।
विज्ञापन

नौडिहा ग्राम पंचायत के कल्याणीचक गांव में कब्रिस्तान के लिए कोई भूमि आरक्षित नहीं है। गांव के बाहर स्थित ग्राम समाज की ढाई बीघा जमीन पर पिछले 50 वर्षों मुस्लिम समुदाय के लोग शव दफन करते आ रहे हैं। बुधवार की रात गांव निवासी सलमगीर की पत्नी गुलशन का इंतकाल हो गया। गुरुवार की सुबह सलमगीर और उसके परिवार के लोग शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान पर पहुंचा, तब दूसरे पक्ष के लोगों ने शव को दफनाने से रोक दिया। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी जियालाल सरोज, तहसीलदार राकेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल व कोतवाल अरविंद सिंह सिसौदिया फोर्स के साथ पहुंच गये तथा दोने पक्षों को समझा बुझाकर शव को दफन करवाया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने बताया कि 1976 में ही उक्त जमीन को तत्कालीन ग्राम प्रधान ने पांच लोगों को पट्टा कर दिया था। जिससे पट्टेदारों में शव को दफनाने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि लेखपाल को ग्राम समाज की दूसरी जमीन तलाशने के निर्देश दिए गये है। जिसे कब्रिस्तान के लिए आरक्षित करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें