फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गृहस्थी का सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में रविवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से खपरैल के मकान में आग लग गई। घटना के वक्त पूरा परिवार दूसरे गांव में स्थित छावनी पर सोने चला गया था। इस घटना में अनाज, नकदी और गहने सहित करीब दो लाख रुपये मूल्य के सामान जल कर नष्ट हो गए। सुबह आग लगने का पता चला।
विज्ञापन

खेती किसानी कर गुजर बसर करने वाले सेमरा गांव निवासी राजाराम चौरसिया का खपरैल का मकान बस्ती के बीचों बीच है। उसकी एक छावनी देवखत गांव में भी है। शनिवार की रात वह पूरे परिवार के साथ देवखत गांव में सोने गया। रात डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। अनुमान है कि स्विच बोर्ड में तारों के आपस में चिपकने से शार्ट सर्किट हो गया और निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। आसपास के लोग घरों में सोए थे और उन्हें आग लगने का पता नहीं चल सका। आग लगने से घर में रखे बिस्तर, तोशक, गद्दा, रजाई, कपड़े, आलमारी, बर्तन के साथ टीवी सेट, पंखा, दो कुंतल चावल, दो कुंतल गेहूं, दाल सहित पांच कुंतल अनाज, बक्सा में रखे सोने चांदी के आभूषण और नकदी सहित घर का पूरा सामान जल गया। सुबह आस पास के लोग जागे तो आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक पूरा सामान जल चुका था। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस और लेखपाल को दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें