चकिया। काशी वन्य जीव प्रभाग में जुलाई माह में होने वाले 14 लाख 74 हजार पौधो के रोपण के लिए रविवार को लतीफशाह वन विश्राम गृह में डीएफओ ने वनकर्मियों की बैठक कर पौधरोपण के एक्शन प्लान के तहत निर्देश दिया। इस दौरान उन्होने पौधरोपण के दौरान काम करने वाले फील्ड वर्करो को प्रोत्साहित भी किया।
काशी वन्य जीव प्रभाग में 1352 हेक्टेयर में कुल 14 लाख 74 हजार पौधे रोपित किये जाने की योजना हैं। जिसके तहत गढ्ढो में 8 लाख 32 हजार 576 पौधो का रोपण किया जाना है तथा 6 लाख 50 हजार 10 पौधो की बीज बुआई टेंचो में की जानी हैं। प्रभाग की कुल 11 नर्सरियो में 14 लाख 27 हजार 933 पौधे तैयारी की हालत में हैं। इसके अतिरिक्त चकिया रेंज के भीषमपुर कम्पांटमेंट में 10 हेक्टेयर में 5 हजार बड़े पौधो का रोपण पंडित दीनदयाल उपाध्याय पौध रोपण किया जाना है। रविवार को लतीफशाह वन विश्राम गृह में डीएफओ गोपाल ओझा ने चकिया, चन्द्रप्रभा रेंजो के अधिकारियो, कर्मचारियो को एक्शन प्लान के तहत पौध रोपण को शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। उन्होने कहा कि पौध रोपण अभियान में सक्रिय भूमिका अदा करने वाले फील्ड स्तर के वर्करो को एक छाता, एक टार्च, पानी की मिल्टन बोतल तथा एक टिफिन बाक्स देने की योजना हैं, रविवार को 20 वन कर्मियो को यह सामग्री उपलब्ध कराई गई। डीएफओ ने कहा कि पौध रोपण अभियान में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी। एक्शन प्लान के तहत हुई बैठक में उप प्रभागीय वनाधिकारी जेपी सिंह, चन्द्रप्रभा रेंजर रविशंकर शुक्ला, जयमोहनी रेेंजर नरेन्द्र राय, चकिया रेंजर नन्दलाल कुशवाहा आदि वन कर्मी मौजूद रहे।