चंदौली । जिले के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में शनिवार को यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट अथवा इंप्रूवमेंट की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कुल 1146 परीक्षार्थियों में से केवल 1075 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। वहीं 71 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
कॉलेज में 50 कक्ष निरीक्षक और अन्य शिक्षक लगाए गए। इसके साथ ही साथ सचल उड़न दस्ता में जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में उप जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह की टीम परीक्षा सकुशल संपन्न कराई। परीक्षा टेक्निकल इंटर कॉलेज के हाल में प्रारंभ हुई।