फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 7 सरंक्षित पशु बरामद, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया/ सैयदराजा। अलग अलग थानों की पुलिस ने संरक्षित पशुओं की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत सोमवार को सैयदराजा और चकिया पुलिस ने तस्करी कर ले जा रहे सात संरक्षित पशुओं को बरामद किया। इस दौरान छह तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

चकिया पुलिस ने मंगलवार की सुबह छह बजे बैना पहाड़ी के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दी। इसी बीच अर्जी खुर्द गांव से पैदल हाक कर ले जा रहे पांच संरक्षित पशु लेकर आते तीन लोग दिखे। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि पकड़े गए नरसिंह चौहान और निखिल जायसवाल निवासी मुहम्मदाबाद व अंकित पांडेय निवासी वार्ड नंबर 4 कबीर नगर का चालान किया गया है। बताया कि तीनों ने स्वीकार किया कि वे संरक्षित पशुओं को लतीफशाह से कौडिहार बेलावर पहाड़ी के किनारे पैदल घुरहुपुर के जंगल के रास्ते बिहार के भरारी हांकते हुए ले जा रहे थे। इसी तरह सैयदराजा पुलिस ने जेठमलपुर के पास से दो वाहनों से दो संरक्षित पशु बरामद किए। इस दौरान तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किय गया। थानाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार विशाल यादव निवासी ग्राम मझौली, थाना बक्सा जिला जौनपुर, अंकित यादव निवासी ग्राम बेल्छा, बक्सा, जौनपुर और राहुल पासवान निवासी झरना थाना मुगलसराय का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें