फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 65 निपुण बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

विज्ञापन
चकिया में बच्चों को पुरस्कृत करते चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, बीईओ अजीत पाल व अन्य। संवाद
विज्ञापन
चकिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम में बाल वाटिका के निपुण 65 बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव और जिला पंचायत के पूर्व सदस्य डॉ. प्रदीप मौर्या ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि अगर हम कोई भी काम मनोयोग से करें, तो सफलता अवश्य मिलती है, उन्होंने पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी जिम्मेदारों को अपनी सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।
डॉ. प्रदीप मौर्या ने कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों की है। उन्होंने शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के प्रति सचेत रहने की अपील की। बीईओ अजीत पाल ने कहा कि बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है।
विज्ञापन

वहीं नामांकन व बच्चों की स्कूल में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस प्रकार शिक्षा दी जाए जिससे कि उनके मानसिक क्षमता का विकास हो और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बना रहे। आंगनबाड़ी केंद्रों व प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता के तहत कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा आंगन हमारे बच्चे अभियान से प्री-प्राइमरी की पढ़ाई को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की बगिया लहलहा कर अध्यापक बच्चों को भारत माता की सेवा के लिए तैयार करता है।
विज्ञापन

इस दौरान राजेश पटेल, सुनील पटेल, अनिल यादव, संदीप कुमार, अजीत पटेल, कविंद्र गौतम, रिजवान अली, अजय कुशवाहा आदि थे। संचालन बाबूलाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें