जनपद में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के शनिवार को जिला पंचायत सदस्य के लिए 63 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया। इस दौरान कई प्रमुख नेताओं ने अपने परिजनों का नामांकन कराया। इसमें सकलडीहा विधायक सुशील सिंह ने अपनी पत्नी किरन सिंह, पूर्व सांसद रामकिशुन ने अपने पुत्र संतोष यादव व भतीजे मुलायम सिंह यादव, चहनियां प्रमुख ममता सिंह ने नामांकन किया। इस दौरान उम्मीदवार भारी जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विदित हो कि दूसरे चरण में सकलडीहा व नियामताबाद ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य के कुल 11 पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए दो दिनों में कुल 150 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। पहले दिन कुल 87 लोगों ने नामांकन किया तो दूसरे दिन कुल 63 लोगों ने नामाकंन कर इस चुनावी पर्व में शामिल हुए। इसमें सकलडीहा ब्लाक क्षेत्र के जिला पंचायत के सेक्टर-1 से 12, सेक्टर-2 से 13, सेक्टर-3 से 16, सेक्टर-4 से आठ, सेक्टर-5 से 13, सेक्टर-6 से 17 ने नामांकन किया।
वहीं, नियामताबाद ब्लाक क्षेत्र के जिला पंचायत के सेक्टर-1 से 24, सेक्टर-2 से नौ, सेक्टर-3 से 10, सेक्टर-4 से 14 व सेक्टर-5 से 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। अंतिम दिन सकलडीहा विधायक सुशील सिंह की पत्नी किरन सिंह और राधिका देवी पत्नी गौरी सिंह ने सकलडीहा के सेक्टर पांच से, मुलायम सिंह यादव सकलडीहा के सेक्टर तीन से, चहनियां प्रमुख ममता सिंह सकलडीहा के सेक्टर नंबर एक से, बसपा समर्थित प्रत्याशी शकुंतला देवी पत्नी सुनील कुमार सेक्टर चार से, वसीम अहमद ने सेक्टर तीन से नामांकन किया।
नियामताबाद ब्लाक क्षेत्र से तिलकधारी बिंद की पत्नी विमला देवी सेक्टर नंबर छह से बसपा समर्थन में नामाकंन किया तो वहीं पूर्व सांसद पुत्र संतोष यादव ने सपा के समर्थन में चार से, याहिया खान बब्बन की पत्नी रेशमा बेगम ने सेक्टर नंबर एक बसपा के समर्थन में नामाकंन किया और वीरेंद्र यादव सेक्टर नंबर दो ने नामांकन किया। नामांकन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबश्त किए गए थे।
वाहनों के काफिले और समर्थकों की भीड़ को पुलिस कर्मियों ने निर्धारित दूरी पर ही रोक लिया ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलने पाए। इस दौरान सदर कोतवाल साजिद सिद्दीकी कलेक्ट्रेट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही हाइवे पर आवागमन बहाल रखने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती कर रखी थी और स्वयं पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे थे। वाहन जुलूस के कारण हाइवे की एक पटरी पर कुछ समय के लिए आवागमन ठप हो गया। वहीं दूसरी पटरी पर जाम लगा गया,