राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्कूल कालेजों में मनायी गई।
स्कूलों में कहीं वाद विवाद प्रतियोगिता हुई तो कहीं चित्रकला में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
नगर
के विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में ध्वजारोहण क बाद महापुरुषों के
चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
इस मौके पर आयोजित वाद विवाद
प्रतियोगिता में बीए और बीएड की 23 छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में विचार
व्यक्त किए।
पक्ष में बोलने वाली बीए तृतीय वर्ष की इल्मा अनीस और बीएड की
आरती यादव को पहला व दूसरा पुरस्कार दिया, जबकि विपक्ष में पहला पुरस्कार
बीएड की शशिकला को दिया गया।
संचालन वीणा सिंह और प्रतिभा मिश्र ने की। नगर
के सुभाषनगर स्थित चिल्ड्रेन हैप्पी होम में प्रधाचार्य डा. चंचला गुप्ता
ने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर फैंसी ड्रेस,
ड्राइंग, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर रेणुका
श्रीवास्तव, वंदना, पूजा, रूपाली आदि रहे। पांडेयपुर स्थित जेएस पब्लिक
स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुक्रवार को चित्रकला, निबंध, स्लोगन
लेखन प्रतियोगिता हुई।
इसमें चेयरमैन बृजभूषण सिंह ने बच्चों का उत्साह
वर्धन किया और पुरस्कार वितरण किया।
पहला पुरस्कार प्रशांत, विशाल,
द्वितीय पुरस्कार किशन यादव, जया को दिया गया। जूनियर वर्ग में जान्हवी,
द्वितीय साक्षी सिंह को मिला। सुधांशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर
में हुई गोष्ठी में अजय दुबे, हंसराज चौबे, शंकर प्रसाद, रामप्यारे प्रसाद,
अश्वनी कुमार, पुष्पा पाठक आदि ने विचार व्यक्त किए।
पड़ाव संवाददाता के
अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलीलपुर से स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली
गांव भ्रमण के बाद स्कूल में पहुंच कर गोष्ठी में तब्दील हो गई।
इसके पूर्व
स्कूल में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर छात्रों ने एक से बढ़कर
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शाइदा खातून, महेन्द्र
कुमार मिश्र, अनीता कुमारी, मीना राय, दलजीत यादव, अवधेश कुमार, प्रीति
खरवार आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष प्रधान कौशिल्या देवी ने की।