फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहा पाटे जाने से आक्रोशित कस्बावासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। भू स्वामियों द्वारा कस्बा में बाहा, पोखरी और नालों को जेसीबी लगाकर जबरन पाटे जाने का आरोप लगाते हुए नाराज कस्बावासियों ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ ही एसडीएम राम सजीवन मौर्य को पत्रक सौंप अवैध निर्माण कार्य को रोकने व भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

कस्बावासियों ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में तालाबों, पोखरी, नालों और बाहा को कुछ दबंग भू स्वामी मिट्टी गिराकर पाट रहे हैं। पाटी जा रही जमीन आजादी से पूर्व से खसरा और बंदोबस्ती अभिलेख में बाहा दर्ज है। इस बाहा से होकर कस्बा सहित कई गांव का गंदा पानी और बरसाती पानी बहता है। भू स्वामियों द्वारा बीते एक माह से जेसीबी द्वारा मिट्टी डालकर और जबरन तोड़ा और पाटा जा रहा है। यही नहीं, भू स्वामियों द्वारा पाटी गई जमीन पर प्लाटिंग भी शुरू कर दी गई है। इसकी शिकायत किए जाने के बावजूद तहसील प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। एसडीएम ने कहा कि मामले में स्थलीय निरीक्षण कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान प्रेमशंकर रस्तोगी, अरविंद जायसवाल, दीना जायसवाल, हरिशंकर रस्तोगी, ममता, रूबी, गोपी चौरसिया, कलावती, विशाल, राजकुमार, प्रेमा चौरसिया, रमाशंकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें