फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो

Fri, 05 Apr 2019 01:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने और मतदाताओें को बूथों तक जाने के लिए गुरुवार को जिला प्रशासन और अमर उजाला अपराजिता के तहत संयुक्त तत्वाधान में पीडीडीयू नगर में रैली निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय ने रामकृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कालेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


रैली में विद्यालय की छात्राएं-शिक्षिकाएं और शिक्षकों ने भाग लिया। रैली में छात्राएं स्लोगन लिखे पोस्टर, बैनर लेकर चल रही थी। छात्राओं ने ‘न जाति पे न धर्म पे, वोट पड़ेगा कर्म पे’, ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’, ‘बनो देश के भाग्य विधाता, जागो प्यारे मतदाता’ के नारे लगाते हुए चल रही थी। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया और पंफलेट बांटे। रैली स्कूल से निकलकर जीटी रोडकाली मंदिर, नई सट्टी, सुभाष पार्क से यूरोपियन कालोनी होते हुए विद्यालय पहुंची। वहां सभी ने मतदान करने का संकल्प लिया। इसमें करीब 200 छात्राओं और शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

स मौके पर स्वीप के नोडल अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव, मतदान के ब्रांड अंबेसडर राकेश रोशन यादव, शरद चंद्र मिश्र, सुधीर भाष्कर पांडेय, अंजली चक्रवर्ती, माधुरी देवी, श्यामली पाल मौजूद रहीं। स्वागत एवं धन्यवाद प्रधानाचार्य उर्मिला सिंह ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें