फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने जांच के नाम पर लगाया शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। होली के एक दिन पूर्व खाद्य औषधि विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कई दुकानों की जांच पड़ताल की। वहीं व्यापारियों ने विभागीय अधिकारियों पर जांच के नाम पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से व्यापारियों का उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि खाद्य व औषधि विभाग के अधिकारी एक सप्ताह पूर्व से जांच पड़ताल के नाम पर व्यापारियों को अनावश्यक परेशान कर रहे हैं जबकि विभागीय अधिकारियों द्वारा दुकानों का लाइसेंस स्वीकृत किया जा चुका है। वहीं जांच पड़ताल के नाम पर धन उगाही करने व जबरन दुकानों से सामान भी ले जा रहे हैं। नाराज व्यापारियों ने होली के एक दिन पूर्व विभागीय जांच पड़ताल पर जमकर भड़ास निकाली। ब्लॉक की खाद्य व औषधि अधिकारी नेहा त्रिपाठी ने व्यापारियों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि त्योहार को देखते हुए रूटीन जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें