पीडीडीयू नगर। मंगलवार को विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय चंदासी में छात्राओं ने अबीर-गुलाल लगाकर होली खेलकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। इस दौरान स्नातक से लेकर परास्नातक, बीएड की छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर जश्न मनाया।
कालेेज में बुुधवार से अवकाश है। इससे पहले मंगलवार को सभी कक्षाओं की छात्राओं ने एक दूसरे की कक्षाओं में जाकर अबीर से होली खेली। छात्राओं ने प्राचार्य गायत्री देपी और व्यवस्थापिका डॉ. समृद्धि श्रीवास्तव, शिक्षिका ममता, निशा को भी अबीर गुलाल लगाए। कालेज के प्रबंधक मनोज कुमार यादव ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रतिभा, रानी, रुपा सिंह आदि छात्राएं मौजूद रहीं।