सकलडीहा। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिला प्रशासन आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने को लेकर गंभीर हो गया है। सोमवार को एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न कस्बों और गांवों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।
होलीऔर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन एलर्ट मोड में आ गया है। पर्व व चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने कस्बा के नागेपुर, सिरोहुपुर, तेंदुई, टिमिलपुर, नईबाजार, ईटवा सहित कई गांवों और कस्बों में भ्रमण कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसडीएम राम सजीवन मौर्य और सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने होली पर शराबपीकर उत्पात मचाने वालों आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। फ्लैग मार्च के दौरान कोतवाल विद्याशंकर प्रसाद, बाबूराम यादव, रमाशंकर, मनोज यादव, अच्छेलाल, अजय यादव, रामकरन सरोज, राजेश सिंह, सुनील मिश्रा शामिल रहे।