फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल कर जांची पाइप लाइन की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉक ड्रिल कर जांची पाइप लाइन की सुरक्षा
विज्ञापन

कपसिया में इंडियन आयल ने चलाया जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
धीना। इंडियन आयल की ओर से बरौनी कानपुर पाइप लाइन पर क्षेत्र के कपसिया गांव में रेलवे क्रासिंग के समीप मॉक ड्रिल कर पाइप लाइन की सुरक्षा की जांच की। इस दौरान आग लगने पर उसे बुझाने और आग से झुलसे व्यक्ति को फर्स्ट एड देने का प्रदर्शन किय। इसमें सबकुछ ओके मिला। इस मौके पर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

दोपहर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पेट्रोलियम पाइपलाइन में धीना रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक तेल रिसाव के बाद आग लग गई। देखते ही देखते तेजी से फैलने लगी 7 पाइपलाइन मेंटेनेंस टीम के आत्मानंद यादव के कहने पर आग बुझाने के लिए देवेन्द्र शर्मा ने डीसीपी अग्निशामक का प्रयोग करके आग को बुझाने की कोशिश की। बाद में फोम की सहायता से आग बुझाई गई। आग लगने से एक ठेका मजदूर जो वहां कार्य कर रहा था वह भी झुुलस गया। उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद एंबुलेंस की सहायता से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। आईओसी पाइप लाइन के उपमहाप्रबंधक बीएन झा ने बताया कि स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन विभाग के मदद से मॉक ड्रिल किया गया। अग्नि शमन विभाग के प्रभारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने लोगों को अग्नि सुरक्षा के बारे में बताया। बताया कि तेल रिसाव के स्थल के आस पास अग्नि स्रोत न ले जाएं। मॉक ड्रिल के दौरान इंडियन आयल विपणन प्रभाग, भारत पेट्रोलियम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने भी सहयोग किया। अभियान का नेतृत्व प्रचालन एवं अनुरक्षण अभियंता मनीष कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें