फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि के लिए एसडीएम को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि के लिए सौंपा पत्रक
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में की नारेबाजी

अमर उजाला ब्यूरो
सकलडीहा। किसानों की तरह अधिवक्ताओं को किसान सम्मान निधि दिलाने की मांग करते हुए अधिवक्ता लामबंद होने लगे हैं। बुधवार को सकलडीहा बार एसोसिएशन और डेमोक्रेटिक बार के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने एसडीएम राम सजीवन मौर्या को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने चेताया कि यदि अधिवक्ताओं को किसान निधि से वंचित किया गया तो अधिवक्ता सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि से वंचित अधिवक्ताओं ने कहा कि उनमें कई किसान भी हैं। अधिवक्ताओं ने किसान सम्मान निधि दिलाने की मांग करते हुए तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद के नाम से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बार अध्यक्ष मनोज पांडेय, डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय, योगेंद्र मिश्रा, धरनीधर मिश्र, रमाशंकर खरवार, नितिन तिवारी, अखिलेश तिवारी, राजकुमार सिंह, अशोक यादव, कुबेरनाथ सिंह, विनोद मिश्र, सच्चिदानंद सिंह, सुभाष सिंह, विजय प्रताप सिंह, सुरेंद्रकांत मिश्र, श्यामजी प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें