पुलिया निर्माण के लिए किया प्रदर्शन
जिला प्रशासन के अनुमति न दिए जाने पर नहर को पाटने की दी चेतावनी
सचित्र-
अमर उजाला ब्यूरो
सकलडीहा। विकास खंड के घरचित गांव में रविवार को ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन से ग्रामसभा को पुलिया निर्माण की अनुमति देने की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किए जाने पर वे नहर को पाट कर रास्ता बना देंगे।
ग्रामीणों ने आरोप कहा कि सबका साथ-सबका विकास का दावा करने वाली भाजपा सरकार का दावे खोखला साबित हो रहा है। देश की आजादी के 70 वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के आने-जाने के लिए पुलिया नहीं बनाई गई है। पुलिया के अभाव में घर तक पहुंचने में उन्हें काफी दिक्कत होती है। वहीं बरसात में समस्या काफी बढ़ जाती है। चेताया कि शीघ्र पुलिया बनाने की अनुमति नहीं दी गई तो ग्रामीण नहर को ही पाट देंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। विरोध करने वालों में अशोक विश्वकर्मा, पंकज, रामरती, गीता, डॉ संजय राम, धनंजय, बबलू, गुड्डू, महेंद्र राम, रिंकू, होरीलाल, चंदन, बलवेटा, शशीकांत शामिल रहे।