फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं की परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक कक्षाओं की परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी
विज्ञापन


लाबशा पीजी कालेज में रविवार को भी हुआ प्रवेश पत्र का वितरण
सचित्र- 12
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार से स्नातक कक्षाओं की परीक्षा आरंभ होगी। इसको लेकर कालेज प्रशासन रविवार को परीक्षा आरंभ कराने की तैयारियों में जुटा रहा। इसके अलावा परीक्षा को देखते हुए छुट्टी के दिन भी कर्मचारियों ने प्रवेश पत्र का वितरण किया।
विज्ञापन

प्राचार्य व केंद्र व्यवस्थापक डा. सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि कॉलेज में परीक्षा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। डेस्क स्लिप लगाने के अलावा कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था भी दुरुस्त करा दी गई है। बताया कि तीन महाविद्यालयों के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें लाबशा सहित चंदासी के विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय और अलीनगर के राधाकृष्ण महिला महाविद्यालय के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को देखते हुए रविवार को भी कॉलेज में प्रवेश पत्र का वितरण कराया गया। पहले दिन स्नातक प्रथम वर्ष की संस्कृत व तृतीय वर्ष की अंग्रेजी की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह साढ़े आठ से 11 बजे तक होगी। वहीं शाम की पाली में स्नातक द्वितीय वर्ष की संस्कृत व बी कॉम द्वितीय वर्ष की कार्पोरेट एकाउंटिंग की परीक्षा दोपहर के दो से पांच बजे तक होगी। बताया कि बीए प्रथम वर्ष में एक हजार, द्वितीय में 775 व तृतीय वर्ष में 750 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं बी कॉम प्रथम वर्ष में 240, द्वितीय वर्ष में 200 और तृतीय वर्ष में 180 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रवेश पत्र वितरण का कार्य सुरेंद्र सिंह, रंजीत भट्टाचार्य, राहुल सिंह, सुनील सिंह, अतुल मिश्रा आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें