सैयदराजा। प्रदेश व बिहार सीमा के कर्मनाशा नदी तट पर स्थित नौंवी चरण कमल पातशाही गुरूद्वारा के प्रांगण में रविवार को गुरु तेगबहादुर साहिब का 344 वां शहीदी गुरू पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रागी जत्था नरेंद्र जी बनारस वाले व स्त्री सत्संग सभा सुखमनी सेवा सोसायटी ने चलत भयो जगत मे शोक, है है है सब जग भयो जै जै जै सुर लोक, तिलक जंजू राखा प्रभु ताका किनो बड़ो कलू में शाका सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इसके पूर्व अखंड पाठ, भजन कीर्तन और सायंकाल गुरु प्रसाद का अटूट लंगर चला। इस दौरान मुख्य कारसेवक बाबा परमजीत सिंह, सतपाल सिंह, सतनाम सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, पिंटू सरदार, गुरमीत कौर, जसवीर सिंह सोनी, हरजीत सिंह, कुलवंत कौर, राघवेंद्र सिंह काके उपस्थित रहे। ब्यूरो