फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर को हरा पट्टी की टीम पहुंची फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। क्षेत्र के मारुफपुर स्थित बाबा कीनाराम खेल मैदान पर चल रहे अमर शहीद चंदन राय स्मृति अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फ़ाईनल मैच बुधवार को पट्टी और हंसराजपुर, गाजीपुर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पट्टी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हंसराजपुर की टीम ने निर्धारित 17 ओवरों में 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पट्टी की टीम ने 9 विकेट खोकर 16 ओवरों में जीत हासिल कर ली। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंदौली सत्यनारायण राजभर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की क्रिकेट प्रतियोगिताएं नए खिलाड़ियों के लिए संजीवनी का काम करेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में कैरियर बनाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर सुनील यादव, नफीस अहमद गुड्डू, शौकत अली, राकेश रौशन, डॉ. राजेश निषाद, बुल्लू यादव, सर्वेश, कन्हैया, गुड्डू यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें