चंदौली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्री श्वेता नंदा के हाथों कर्ज माफी के कागजातों को पाकर अन्नदाताओं को खुशी का ठीकाना नहीं रहा। बुधवार को घर पहुुंचे किसानों ने सदी के नायक संग बीताए पलों को याद कर प्रफुल्लित हो गए। कहा कि किसानों को यह खुशी जीवन भर याद रहेंगी। महानायक संग भोजन किया और मुंबई भी घूमने का मौका मिला। वहीं बैंक आफ इंडिया के अधिकारियों की भी जमकर सराहना की।
हिंदी फिल्म के महानायक अमिताभ बच्चन की ओर से यूपी के किसानों को कर्जमाफी की सौगात मुंबई में मिली। इसमें जनपद के कुल लगभग 32 किसानों का दल गत दिनों मुबंई के लिए रवाना हुआ। जहां पर मंगलवार की सुबह बिग बी की पुत्री श्वेता नंदा के हाथों कर्ज माफी की सौगात मिली। यह खुशी मिलते ही अन्नदातों को आंखों में खुशी के आंसू झलक गए। बुधवार की शाम मुंबई से वहां की यादों को लेकर घर लौटे अन्नदाताओं के चेहरे पर खुशी का ठीकाना नहीं रहा। किसान कमलेश सिंह, मनोज, आशुतोष सिंह, सुरेंद्र उपाध्याय व सत्येंद्र कुमार ने कहा हम लोगों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि महानायक उनके कर्ज का बोझ उतारेंगे। महानायक संघ भोजन करने का मौका मिला और साथ ही उन्होंने मुंबई भी घुमाया। कर्जमाफी के दौरान उन्होंने कहा कि लक्ष्मी के हाथों लक्ष्मी का वितरण सौभाग्य की बात है। उत्तर प्रदेश मेरी जन्म भूमि है और मुंबई कर्मभूमि है। बैंक के सहायोग से आप सभी के कर्जमाफी की है। इसमें बैंक का भी कार्य सरहानी है।
महानायक ने दी किसानों को नसीहत
अमिताभ बच्चन ने कर्जमाफी प्रमाण पत्र देने के बाद किसानों को नसीहत दी। कहा मुंबई मेरी कर्मभूमि है, वह यहां दिन रात मेहनत करते हैं। किसानों की कर्मभूमि खेत हैं। वहां मेहनत करें निश्चित ही संपन्नता मिलेगा। कर्ज लेकर आत्महत्या जैसे मन में विचार न लाएं। इसका मकसद यह भी संपन्न लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए।