पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का 132वां स्थापना दिवस मंगलवार की रात नगर के वृंदावन कॉलोनी स्थित महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव के आवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। वहीं आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर हुई।
गोष्ठी में महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सबसे पुराने संगठनों में से एक है। यह संगठन सामाजिक कार्यों में आज भी अग्रणी है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई कि अपने समाज के लोगों के लिए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अनुरूप कार्य करेंगे। अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार सिन्हा ने जिले में होने वाली बैठकों के साथ-साथ गाजीपुर में जनवरी माह में होने वाली बैठक की जानकारी के साथ अन्य कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस अवसर पर ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रकाश कुमार सिन्हा, विशेष शील वंदे, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अंकित अमिताभ, मंगलेश कुमार, गिरीश श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, बीरू श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव, बिंदू श्रीवास्तव, अमरजीत श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संचालन अभिषेक नारायण ने और धन्यवाद ज्ञापन गिरीश कुमार श्रीवास्तव ने किया।