फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र मेल का एसी खराब, यात्रियों ने किया हंगामा 66

विज्ञापन
विरोध किया
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही डाउन ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच संख्या बी-3 का एसी खराब होने से नाराज यात्रियों ने शनिवार की शाम मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और कोच को बदलने की मांग पर अड़ गए। काफी समझाने बुझाने और तकनीकी टीम द्वारा जांच के बाद साथ चलने का आश्वासन देने पर यात्री माने। इसके बाद एक घंटे की देरी से ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

अपने निर्धारित समय 11 बजकर 28 मिनट से करीब पांच घंटे की देरी से शाम सवा चार बजे ब्रह्मपुत्र मेल शनिवार को प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही बी-3 कोच के यात्रियों ने एसी खराब होने की सूचना स्टेशन के अधिकारियों को दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुल गई। इससे यात्री नाराज हो गए और चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और नीचे उतर कर हो हल्ला करने लगे। चेन पुलिंग की सूचना पाकर आरपीएफ उपनिरीक्षक राजीव कुमार, जीआरपी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। यात्रियों ने बताया कि इलाहाबाद से ही एसी खराब है। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में एसी खराब होने से बंद कोच में रहना मुश्किल है। इलाहाबाद में मुगलसराय में एसी चालू होने का आश्वासन दिया गया लेकिन यहां भी सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। सूचना पाकर पहुंची तकनीकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पता चला कि बैटरी डिस्चार्ज होने की वजह से एसी नहीं चल रही है। बताया कि ट्रेन खुलते ही बैटरी चार्ज हो जाएगी और एसी चालू हो जाएगी लेकिन यात्री नहीं माने। बाद में मुगलसराय से तकनीकी कर्मचारियों को साथ भेजने की बात कही गई, तब यात्री शांत हुए और शाम सवा पांच बजे ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। हंगामा की वजह से एक घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें