पड़ाव। सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि जिले में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। पिछली सरकारों ने जनपद के विकास में कोई रुची नहीं दिखाई इसका नतीजा है कि सड़कें बदहाल है। जनपद विकास कार्योँ में पिछड़ गया। लेकिन अब प्रदेश सरकार ने इसमें तेजी लाई है। वह शनिवार को साहूपुरी स्थित सीआपीएफ हेडक्वाटर में आयोजित कार्यक्रम में सड़कों के शिलान्यास और लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। जिसका परिणाम अब जमीन पर भी दिखने लगा है। कहा कि देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी जनपद के विकास के लिए तत्पर है। उन्होंने जनपद के युवाओं का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए यहां अर्द्ध सैनिक बलों का ट्रेनिंग कैंप बनाने की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 77.25 किमी सड़कों के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 28.73 करोड़ रुपये अवमुक्त हुआ है। उन्होंने 10 सड़कों का लोकार्पण और एक मार्ग का शिलान्यास किया।
मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने कहा कि चौरहट से सीआरपीएफ कैंप रोड का निमार्ण होने से क्षेत्र के बखरा, निबूपुर, व्यासनगर, भुजहुआ, खुअहा के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि लगातार तीन बार से विधायक बनने के बाद उन्होंने इतने तेजी से हो रहे विकास कार्यों को पहले कभी नहीं देखा। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय को सामूहिक रुप से बड़ा माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, अनिल गुप्ता गुड्डू, शिवशंकर पटेल, सूर्यमुनि तिवारी, राणा सिंह, राजेश सिंह, प्रमोद तिवारी, प्रमोद पटेल, आलोक सिंह मौजूद रहे। आभार सीआपीएफ कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने किया। पड़ाव से गौरैया मार्ग, शिवरामपुर से रामपुर मार्ग,चंदौली बबुरी रोड से भिखारीपुर मार्ग, बसंतपुर से नदरा मार्ग, नोनार से जेगुरी मार्ग, चहनिया से नदेसर मार्, सकलडीहा से ओनावल मार्ग, धानापुर से नगवा, नौरंगाबाद वाया खड़ान मार्ग, डेढ़गावां मार्ग शामिल है। इसके अलावा चौरहट से सीआपीएफ कैंप रोड का शिलान्यास किया।