फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम व सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अति पिछड़े जिले में पीएम के दौरे की चर्चा और भनक लगने पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। माना जा रहा है कि चंदौली प्रदेश के अति पिछड़े जिले में शामिल है ऐसे में पीएम दौरा कर सकते हैं। शनिवार को इसी के मद्देनजर डीएम नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक ससंतोष कुमार सिंह ने महेद्र टेक्निकल इंटर कालेज का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारी अभी कुछ बोल नहीं रहे है लेकिन चर्चा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री यहां आकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले का हाल जान सकते है। इसकी चर्चा जोर शोर से है। लेकिन जिला प्रशासन इस कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह से सतर्क हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुख्यालय के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज का भ्रमण किया। इसके पूर्व पिछले अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम यहां हो चुका है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक डा. राम चंद्र शुक्ल से सभागार को व्यवस्थित कराने के लिए निर्देश दिया। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री के आने से पूर्व अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री इसी सभागार में बैठक कर सकते है। इसके साथ ही हेलीपैड बनाए जाने वाले स्थान, मंच आदि का भी जायजा लिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी विकास कुमार, तहसीलदार गुलाब चंद्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें