फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
डेक्स स्लीप चस्पा किया गया
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जिले में कुल चार केंद्र बनाए गए हैं जहां दसवीं और 12वीं के 48 सौ परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए उड़नदस्ता का गठन किया गया है वहीं सभी कमरों में पहले से ही सीसी टीवी कैमरे लगे हुए हैं। रविवार को छूट्टी के बावजूद स्कूलों में परीक्षा की तैयारी की गई। परीक्षा कक्ष में डेस्क पर सीटिंग नंबर लिखा गया। परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेगी। पहले दिन इंटरमीडिएट के लिए अंग्रेजी की परीक्षा है।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं की तिथि तो पहले ही घोषित हो चुकी थी। परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी में भी जुट गए। होली की छूट्टी के बाद रविवार को स्कूलों में तैयारियां की गई। जिले में केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल मुगलसराय, एसजी पब्लिक स्कूल मुगलसराय और सनबीम स्कूल दुलहीपुर, मुगलसराय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सनबीम स्कूल में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 14 सौ परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। यहां एसजी पब्लिक, मानस कान्वेंट स्कूल, राहुल इंटरनेशनल मारूफपुर और विंध्य वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों का सेंटर बनाया गया। यहां प्रधानाचार्य सीके पालित केंद्राध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह केंद्रीय विद्यालय में जवाहर नवोदय विद्यालय, सेंट थामस स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यहां दसवीं और 12वीं में कुल 1040 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यहां प्राचार्य सोमपाल केंद्राध्यक्ष होंगे। इसी तरह एसजी पब्लिक स्कूल में दसवीं और 12वीं के 1223 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यहां अतुलानंद पब्लिक स्कूल वाराणसी के एसएन मिश्र केंद्राध्यक्ष बनाए गए हैं। लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में 1199 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यहां नकल रोकने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं। क्रेंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सोमपाल ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षाएं नकल विहीन व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी तथा उड़न दस्ता भ्रमण कर परीक्षा की निगरानी करती रहेगी। परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें