फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलिया। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनरतले किसानों और ग्रामीणों ने रविवार को कस्बे में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस के माध्यम से शिक्षा, दवाई, बिजली और सिंचाई किसानों को मुफ्त देने, इलाके में शुद्ध पेजयल उपलब्ध कराने, बुजुर्गों को पेंशन दिलाने की मांग की। बाद में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नुक्कड़ सभा में जिला मंत्री लालचंद एडवोकेट ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार लोकसभा और विधान सभा चुनाव में किए गए वादे को पूरा नहीं कर रही है। लोकसभा चुनाव में कहा गया कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किसानों को खेती का डेढ़गुना लाभ दिलाने, दो करोड़ लोगों को प्रति वर्ष नौकरी देने, काला धन वापस मंगाया जाएगा और लोगों के एकाउंट में दस से 15 लाख रुपये देने का वादा किया गया। आज तक कोई वादा पूरा नहीं हुआ। इसके पूर्व शिक्षा, दवा, बिजली, सिंचाई को मुक्त करो, हर किसान का एक लाख रुपये तक का सभी प्रकार के कर्ज माफ करने, 60 वर्ष तक के बुजुर्गों को 500 रुपये वृद्धा पेंशन दो, सभी बेघरों को आवास दो, गांवों में शुद्ध पानी की व्यवस्था करो, सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती करो, बेरजगरो को काम दो, किसानों को खेती की लागत का डेढ़ गुना दाम दो, सांप्रदायिक हिंसा पर सख्ती से रोक लगाओ आदि नारों के साथ सदस्यों ने जुलूस निकाला। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जुलूस और सभा में सुभाष पटेल, चंद्रप्रकाश, लाल जी सिंह यादव, रामकृष्ण शर्मा, गुलशन यादव, गोरखनाथ यादव, राधेश्याम, गोपाल, रविंद्र पांडेय, पुरुषोत्तम यादव, सतनारायण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें