नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरही खुर्द गांव में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास के दौरान कच्ची दीवार गिरने से राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि 3 लोग जख्मी हो गए। परिवारीजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया जबकि ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सदर प्रदीप चंदेल ने बताया कि मामला परिवारिक था और दोनों पक्षों ने पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए आपसी सहमति से शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के ककरही खुर्द गांव में मुन्नी देवी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। धन आवंटन के बाद आवास का निर्माण कराया जा आ रहा है। भवन निर्माण में मुन्नी देवी के कुछ रिश्तेदार राजमिस्त्री और मजदूर के रूप में लगे हैं। शनिवार को प्रतिदिन की तरह काम करने के बाद मुन्नी देवी के कुछ रिश्तेदार वहीं रुक गए।रात में भोजन करने के बाद कच्ची दीवार की बगल में आवास के लिए खोदी गई नीव पर चारपाई बिछाकर सो वे सो गए। रात 2 बजे अचानक कच्ची दीवार भर भराकर सो रहे लोगों के ऊपर गिर पडी। इससे बौरी गांव निवासी कमलेश (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुन्नी देवी देवी का पुत्र गणेश (17), बौरी निवासी केशव (35), सहेवा गांव निवासी राजेश (42) घायल हो गए। इसकी जानकारी तत्काल मृतक के परिवारीजनों को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।वहीं घायलों का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची लेकिन शव का अंतिम संस्कार होने की वजह से बिना कार्रवाई के वापस लौट गई।