फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलिया। चकिया कोतवाली के बनरसिया गांव में बिजली के खंभे पर चढ़ कर बिजली मरम्मत कर रहा युवक सोमवार की रात साढ़े आठ बजे करेंट की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में खलबली मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

इलिया थाना क्षेत्र के बेन गांव निवासी तुलसी प्रसाद बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात थे। 7 वर्ष पूर्व उनकी मृत्यु के बाद उनके स्थान पर उनके बड़े पुत्र बुद्धू राम को लाइनमैन का पद मिला था। सोमवार को बनरसिया गांव में 11000 वोल्ट का जंपर जल जाने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने शिकायत लाइनमैन बुद्धू को दी। तबियत ठीक न होने के कारण बिजली बनाने के लिए उसने अपनी जगह छोटे भाई अरुण कुमार(26) को भेज दिया। रात साढ़े आठ बजे मौके पर पहुंचने के बाद जैसे ही वह 11000 बोल्ट के खंभे पर चढ़कर बिजली बनाना शुरू किया, उसी वक्त अचानक बिजली आ गई। इससे वह करेंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने तत्काल चकिया कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। अरुण कुमार एक पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था। अरुण की मौत के बाद उसकी पत्नी चंद्रकला का बच्चों से लिपट कर रोते हुए हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें